फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में स्काई ब्ल्यू और येलो ने मारी बाजी

विज्ञापन
लीग के विजेता को सम्मानित करते कोतवाल। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम एंड एकेडमी में रोमांचक मैच के साथ सादाबाद प्रीमियर लीग सीजन वन का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में स्काई ब्लू और येलो की टीम ने जीत दर्ज की।
लीग का पहला मैच टीम येलो और टीम ग्रे के बीच खेला गया। येलो टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 105 रन बनाए। कप्तान रवि पाठक ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। टीम ग्रे की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए आकाश कुमार ने 12 रन देकर 5 विकेट झटके। यह मुकाबला टीम येलो ने 22 रन से जीत लिया। कप्तान रवि पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच टीम स्काई ब्लू और टीम येलो के बीच खेला गया। टीम स्काई ब्लू ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 121 रन का लक्ष्य रखा। इसमें ऋतुराज राणा का 59 रनों का योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम येलो 8 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। स्काई ब्लू ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। कप्तान ललित ठाकुर ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऋतुराज राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता अमित चौधरी ने लीग का शुभारंभ किया। डायरेक्टर रिंकू सिंह ने अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मौके पर रिंकू सिंह, चौधरी दलवीर सिंह, भाजपा नेता अमित चौधरी, अरुण शर्मा, प्रीति चौधरी, ईशान चौधरी, अभिनेता केशव देव शेरू, रूपेंद्र सिंह, हरिओम, शुभम, राकेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें