फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शराब तो बहाना, ठेकों के विरोध की आड़ में सिक रहीं सियासी रोटियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हसायन के बाद टुकसान में शराब के ठेके का विरोध, पुलिस पर हमले व उपद्रव के पीछे पुलिस को पंचायत चुनाव में लाभ लेने की राजनीतिक साजिश नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार दोनों स्थानों पर शराब के ठेके तो पिछले चार साल से चल रहे हैं, लेकिन अचानक उग्र उपद्रव के लिए लोगों को उकसाने में पूर्व प्रधानों की भूमिका सामने आ रही है।
विज्ञापन

हसायन में शराब के ठेके को लेकर हुए उग्र विरोध-प्रदर्शन की पुलिस ने जांच की तो उसमें एक पूर्व प्रधान की मुख्य भूमिका और उकसावे की बात सामने आई। 29 जून को शराब विक्रेता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी, बेटे व बेटियों के नाम शामिल किए गए थे। पुलिस अभी इस मामले की कड़ियों को जोड़ ही रही थी रविवार को टुकसान में भी उग्र उपद्रव हो गया। इसमें भी एक पूर्व प्रधान का नाम आ रहा है।
आरोप है कि भीड़ को उकसाने और कानून हाथ में लेने के लिए की स्क्रिप्ट बंद कमरों में इन्हीं के द्वारा रची गई।
पंचायत चुनाव की राजनीति में जनता बन रही मोहरा
दरअसल, पंचायत चुनाव नजदीक आते देख भावी प्रत्याशी और पूर्व जनप्रतिनिधि अपनी खोई हुई जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बढ़ाने और जनता के हमदर्द के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए ये विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं। महिलाओं को आगे कर हंगामा कराना, चक्का जाम करने और पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने के पीछे इनकी सोची-समझी राजनीति है।
विज्ञापन


साजिशकर्ताओं पर शिकंजे की तैयारी
लगातार दो मामलों में पूर्व प्रधानों और स्थानीय रसूखदारों के नाम सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला सख्त रुख अख्तियार कर चुका है। दोनों मामलों में परदे के पीछे रहकर युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को भड़काने वाले मुख्य साजिशकर्ताओं (मास्टरमाइंड) को चिह्नित कर लिया गया है।



शराब ठेके के विरोध की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हसायन और टुकसान, दोनों मामलों के मास्टरमाइंड पुलिस के रडार पर हैं। इन घटनाओं में शामिल जो भी लोग हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें