फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को रोकने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Wed, 13 Feb 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोकने पर एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। इलाहाबाद विश्व विद्यालय के छात्र संघ के कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जाने से रोके जाने पर सपाइयों में खासा आक्रोश देखने को मिला। सपाइयों ने यहां तहसील सदर में इनके विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सौंपा। वहीं, पूर्व विधायक व सपा नेता देवेंद्र अग्रवाल ने भी शासन प्रशासन के इस कृत्य की जमकर निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिस तरह के शासन-प्रशासन द्वारा इलाहबाद में रोका है और कुछ स्थानों पर सपाइयों पर लाठीचार्ज किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सपा कार्यकर्ता अब शासन-प्रशासन की दमनकारी नीतियों से डरने वाला नहीं है।  ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्लेन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे। सरकार ने अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें वहां से रोका।

समाजवादी कार्यकर्ता इसका विरोध करते है। इस तरह व्यक्ति की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का हनन करके सरकार लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि अखिलेश यादव को इलाहाबाद तत्काल जाने की परमिशन दी जाए और लोकतंत्र विरोधी सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर सपा नेता मूलचंद्र निम, रोहिताश यादव, विवेक यादव, भोला यादव, ठाकुर दास, अरविंद कुमार, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, राधेश्याम, ईश्वरी प्रसाद, गौरी शंकर, धनवीर यादव, राकेश कुमार, मनीष कुशवाहा, गंगा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें