फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा ने किया मेधावियों का सम्मान

सार

अग्र पुरुष के रूप में अग्रवाल सभा की ओर से रामजी लाल अग्रवाल और महेश चंद मित्तल को सम्मानित किया गया।2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के अदिति अग्रवाल, रिया अग्रवाल, प्रेम गर्ग, हर्ष अग्रवाल, विशेष बंसल, हाईस्कूल परीक्षा के ऐश्वर्या बंसल, गौरव अग्रवाल, आशीष गोयल, ध्रुव गोयल, नंदनी अग्रवाल, गौरी जिंदल, अनुष्का, वंशित मंगल, आकांक्षा अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संजीव तायल, बिपिन बिहारी अग्रवाल, राजकुमार, विपिन अग्रवाल, हरि प्रकाश गोयल, गिरीश बल्लभ, अंकुर गोयल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, हिमांशु गोयल, अजय गर्ग, संजीव गोयल, विजय गर्ग, अमित अग्रवाल आदि थे। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 27 सितंबर मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत और अग्र महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
समाज के मेधावी ओं को सम्मानित करते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को ध्वजारोहण, हवन यज्ञ के साथ हुआ। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में हुए कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। समाज में एकता अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल सलेमपुर वाले उर्फ जग्गो लाला की मौजूदगी में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद सभा पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजनों ने आयोजित हवन यज्ञ में समाज की उन्नति, खुशहाली के लिए आहुतियां दी। अग्र पुरुष के रूप में अग्रवाल सभा की ओर से रामजी लाल अग्रवाल और महेश चंद मित्तल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के अदिति अग्रवाल, रिया अग्रवाल, प्रेम गर्ग, हर्ष अग्रवाल, विशेष बंसल, हाईस्कूल परीक्षा के ऐश्वर्या बंसल, गौरव अग्रवाल, आशीष गोयल, ध्रुव गोयल, नंदनी अग्रवाल, गौरी जिंदल, अनुष्का, वंशित मंगल, आकांक्षा अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में 211वीं रैंक प्राप्त करने वाले हर्ष अग्रवाल का भी सम्मान किया गया।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने समाज में एकता, एक दूसरे के प्रति मदद की भावना रखने का आह्वान करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संजीव तायल, बिपिन बिहारी अग्रवाल, राजकुमार, विपिन अग्रवाल, हरि प्रकाश गोयल, गिरीश बल्लभ, अंकुर गोयल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, हिमांशु गोयल, अजय गर्ग, संजीव गोयल, विजय गर्ग, अमित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 27 सितंबर मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत और अग्र महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 सितंबर को अग्रसेन सेवा सदन से श्री महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा मनोहारी झांकियों के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें