फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विजिलेंस की टीम पहुंची बीएसए कार्यालय, मची खलबली

Sat, 27 Jul 2024 04:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक से रिश्वत लेते हुए विभाग के लिपिक को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में तत्कालीन बीएसए के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। विजिलेंस ने आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत मामले की जांच के लिए विजिलेंस की टीम 26 जुलाई को हाथरस के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। टीम ने इस प्रकरण से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। अधिकारी व कर्मचारियों से कुछ जरूरी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक से रिश्वत लेते हुए विभाग के लिपिक को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में तत्कालीन बीएसए के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। विजिलेंस ने आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया था। विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में विजिलेंस के एसएसपी शगुन गौतम का कहना है कि आवश्यक दस्तावेज लेने और कुछ लोगों के बयान दर्ज करने के लिए टीम बीएसए कार्यालय पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें