शुक्रवार से जिले भर में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की स्नातक व एमए फाइनल की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षार्थियों ने कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया। नोडल केंद्रों की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने से पहले सैनिटाजर से हाथ साफ कराए गए। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षा कक्षों में विद्यार्थियों को बैठाया गया। परीक्षा देने वालों में बीए, बीएससी, बी-कॉम तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी फाइनल के छात्र शामिल हुए। तीनों नोडल केंद्र बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ और राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद से परीक्षा सामग्री को केंद्रों तक पहुंचाया गया। शाम को उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्रों तक पहुंचाया गया।
पहले दिन की परीक्षा कोविड-19 के नियमों का पालन कराते संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराए जाने के निर्देश परीक्षा केेंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज व नोडल केंद्र प्रभारी।