फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म-मौत एक ही दिन: केक लेकर स्कूटी से लौट रहा था, अनियंत्रित लोडर टेंपो की टक्कर ने बुझाया घर का चिराग

Fri, 18 Sep 2026 01:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कृष्ण गोपाल के 12 वर्षीय इकलौते बेटे वरुण चौधरी का बुधवार को जन्मदिन था, शाम करीब सात बजे वह दोस्त के साथ केक लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था तभी एक अनियंत्रित लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक वरुण चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में हुए सड़क हादसे में बुधवार शाम आगरा पुलिस में कार्यरत कृष्ण गोपाल के 12 वर्षीय बेटे वरुण चौधरी की मौत हो गई। बुधवार को ही उसका जन्मदिन भी था। हादसे की खबर गांव नगला ध्यान पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में बेटे के जन्मदिन पर खुशी का माहौल था, वहां चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


गांव नगला ध्यान निवासी बनी सिंह पहलवान ने बताया कि कृष्ण गोपाल मूल रूप से गांव के निवासी हैं और वर्तमान में मथुरा के एटीवी क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह आगरा में डायल 112 पर तैनात हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार को उनके बेटे वरुण चौधरी का 12वां जन्मदिन था।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वरुण अपने दोस्त के साथ जन्मदिन का केक व सजावट का सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित लोडर टेंपो ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वरुण अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


जन्मदिन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव नगला ध्यान में भी घटना की जानकारी मिलते ही लोग स्तब्ध रह गए। बृहस्पतिवार दोपहर को वरुण का शव गांव में लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें