शहर के हर कोने पर झुंड
जंगल कम होने के कारण भोजन व पानी के लिए बंदरों के समूह शहरों पर निर्भर हैं। यहां झपटमार प्रवृत्ति व कचरे के ढेरों पर आसानी से भोजन मिल जाता है, इसलिए शहर में खुले परिसर जैसे बौहरे वाली देवी मंदिर, जिला अस्पताल, बागला कॉलेज का मैदान, तहसील, मंडी समिति, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलग-अलग झुंडों का जमावड़ा रहता है। दिनभर ये झुंड आसपास की कॉलोनियों में खाने की तलाश करते हैं और फिर रात में इन एकांत स्थानों पर आ जाते हैं।
तनाव के कारण आक्रामक हो रहे बंदर
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह यादव ने बताया कि भोजन की कमी व झुंड में आपसी टकराव के कारण बंदर तनाव में रहते हैं। ऐसे में पत्थर मारने पर या उनके बच्चों व समूह के लिए खतरा महसूस होने पर वे और अधिक आक्रामक हो जाते हैं।