फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में अब दो प्रत्याशी

Sat, 06 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए दाखिल नामाकंन पत्रों की जांच पड़ताल की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए। दोपहर को नामांकन वापसी के बाद अब दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशी नीलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस लेकर चुनाव मैदान छोड़ दिया है। नामांकन वापसी के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच अब रविवार को मतदान होगा।      एआरओ द्वारा जारी अंतिम सूची के बाद प्रत्याशियों के माथे पर चिन्ता की लकीरें उभर ने लगी हैं। चुनाव मैदान में सपा अधिकृत प्रत्याशी राज कुमारी पत्नी चौधरी अर्जुन सिंह तथा रूपेश पत्नी हरेन्द्र सिंह के मध्य सीधा मुकावला होना तय हो गया है। मतदान में चंद घंटे शेष है। प्रत्याशी एक-दूसरे को मात देने की जुगलबंदी में मशगूल हैं। हर हथकंडा अपना कर कुर्सी पर कब्जा करने के लिए आतुर हैं। पुलिस-प्रशासन ने ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा-व्यव्स्था कराई है। मुख्य गेट पर जांच-पड़ताल एवं तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जायगा। मतदाता अपना प्रमाण पत्र एवं फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर ही प्रवेश कर पाएंगे। प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें