सिकंदराराऊ। संतोष चौधरी ने निर्विरोध निर्वाचित होकर 35 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। यह रिकार्ड पूर्व विधायक सुरेशप्रताप गांधी ने सन 1981 में निर्विरोध प्रमुख होकर बनाया था। बता दें कि विधायक पद के पश्चात ब्लॉक प्रमुख का पद सबसे प्रभावशाली पदों में गिना जाता था। पहले क्षेत्र में सामाजिक ख्याति के आधार पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होता था। जब सुरेशप्रताप गांधी युवा नेता के रूप में सर्वाधक लोकप्रिय थे तब उन्होंने 1981 में इस प्रतिष्ठा के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होकर रिकार्ड बनाया था। उसके पश्चात आज तक कोई चुनाव निर्विरोध नहीं हुआ। इस बार 35 वर्ष पुराने इस रिकार्ड को सपा प्रत्याशी संतोष चौधरी ने निर्विरोध निर्वाचित होकर तोड़ दिया। इस उपलब्धि पर उनके सर्मथकों ने हर्ष व्यक्त किया है।