फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद बैंक खुलने पर दिन भर लगी रही भीड़

विज्ञापन
बैंक में लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दीपोत्सव के त्योहार को लेकर दो दिन बैंक व सरकारी कार्यालय बंद थे। शुक्रवार को बैंक खुलने के साथ उपभोक्ताओं की बैंकों में भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक काउंटरों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। वहीं सरकारी कार्यालयों में दो दिन बाद कुछ ही अधिकारी व कर्मचारी बैठे। ऐसे में इन कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। इस कारण कार्यालय पहुंचे लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। अब सोमवार से पूरी तरह कामकाज पटरी पर लौटेगा।
शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के साथ ही अधिकतर बैंकों में सभी काउंटर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। पासबुक एंट्री, ड्राफ्ट, पैसा जमा व निकासी के अलावा अन्य तमाम सुविधाओं के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। जबकि कुछ ग्राहक तो भीड़ देखकर लौट गए। शाम तक बैंकों में ग्राहकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

बैंक खुल जाने के बाद भीड़ को देखते हुए लोगों ने पैसा निकालने के लिए एटीएम सुविधा को ही तवज्जों दी लेकिन खराब एटीएम ने उपभोक्ताओं की परेशानी को और बढ़ा दिया। अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, आगरा रोड, मुरसान गेट, सादाबाद गेट, बुर्ज वाला कुआ आदि जगह एटीएम में तकनीकी खराबी रही।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका, एआरटीओ, मंडी समिति, लोनिवि सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारी पहुंचे। कामों को निपटाया। कुछ कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी काफी कम संख्या में पहुंचे। इस कारण लोगों को बिना काम कराए बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें