रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
दिवाली व भाई दूज के बाद शनिवार को बसों, ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ रही। घर पहुंचने की जल्दी में लोग डग्गेमारों में भी सफर करने को तैयार हो गए। इस मौके का फायदा निजी वाहनों ने भी उठाया। सुबह से ही बस स्टैंडों पर भीड़ दिखाई दे रही थी। लोग रोडवेज बसों का इंतजार कर रहे थे। हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। यात्री काफी मुश्किल से ट्रेनों में सवार हुए।
भाई दूज को लेकर हाथरस डिपो द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे। लोकल रूटों पर सुबह से ही बसें स्टैंड पर उपलब्ध थीं। कासगंज, सिकंदराराऊ, राया, मथुरा, सादाबाद, आगरा, सासनी अलीगढ़ के लिए तुरंत बस उपलब्ध रही। इससे बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों को तो लाभ रहा लेकिन घंटाघर, तालाब चौराहा आदि जगह यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों की तलाश में थे।
ऐसी जगह का फायदा उठाया डग्गेमार वाहनों ने मनमाफिक दाम वसूले। रोडवेज बसों में भीड़ देखकर महिलाएं तो बसों में चढ़ने को तैयार नहीं थी। सबसे ज्यादा भीड़ तालाब चौराहे पर लगी थी। तमाम बसें तो जाम में फंसी थीं। इसलिए और यात्री परेशान रहे। दूसरी ओर ट्रेनों में भी घर लौटने वालों की बहुत भीड़ थी। बसों के लिए भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।