फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इटावा में हादसे के बाद देरी से चलीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Fri, 17 Nov 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इटावा की घटना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया गया। घटना को लेकर आला अधिकारियों ने वाणिज्य विभाग को अलर्ट किया। अधिकारियों ने वाणिज्य विभाग के साथ जीआरपी व आरपीएफ को चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर दौरा करते जीआरपी आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में दरभंगा एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ है। घटना के दूसरे दिन तक ट्रेनों के घंटो की देरी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़। यहां ठहरने वाली सभी छह एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को विलंब से रहीं।

विज्ञापन


सबसे अधिक असर लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस पर रहा। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर साढ़े छह घंटे से अधिक देरी से पहुंची। वहीं 15707 कटिहार एक्सप्रेस दो घंटे, 13483 फरख्खा एक्सप्रेस 5:45 घंटे, 12311 कालका एक्सप्रेस 4:40 मिनट की देरी से, 15483 महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। कुछ इस तरह का ही हाल डाउन ट्रैक की इन ट्रेनों का रहा। इस अव्यवस्था के चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी। त्योहार पर बमुश्किल आरक्षण पाने वालों ने घंटों स्टेशन पर ही इंतजार किया।

इटावा की घटना से हाथरस सिटी पर रही सतर्कता
इटावा की घटना के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया गया। घटना को लेकर आला अधिकारियों ने वाणिज्य विभाग को अलर्ट किया। अधिकारियों ने वाणिज्य विभाग के साथ जीआरपी व आरपीएफ को चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल हाथरस सिटी एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त अभियान में स्टेशन पर यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की गई और यह ददेखा गया कि कि कोई यात्री अवैध रूप से गैस सिलिंडर, पटाखे, केरोसिन आदि सामान ट्रेन के कोच में लेकर न जा सके। आरपीएफ के निरीक्षक रणजीत यादव एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार सारस्वत टीम में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें