फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शौचालय में बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा की हालत बिगड़ी, हुई खून की कमी

Fri, 17 Nov 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

12 नवंबर की रात छात्रा के पेट में दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। वहां अस्पताल के शौचालय में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बागला जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म देने वाली बिन ब्याही हाईस्कूल की छात्रा की तबीयत बिगड़ गई है। उसके शरीर में खून की कमी बताई जाती है। जिला महिला अस्पताल में छात्रा को खून चढ़ाया जा रहा है। दूसरी ओर परिजनों ने छात्रा से संबंध बनाने वाले युवक से शादी कराने के लिए भी प्रयास में परिजन जुट गए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल है। युवती ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ दिन पहले ही छात्रा अपने घर आई थी। 12 नवंबर की रात छात्रा के पेट में दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन उसे बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। वहां अस्पताल के शौचालय में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. शैली सिंह का कहना है कि युवती के शरीर में खून की कमी है। उसे खून चढ़ाया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें