फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के भाषण में नगला फतेला का जिक्र आने के बाद हरकत में आया विभाग

Wed, 17 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन
nagala fateha - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
70वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब हाथरस की सासनी तहसील के गांव नगला फतेला में 70 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंचने का जिक्र छेड़ा तो स्थानीय बिजली अधिकारियों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में 3 घंटे में पहुंच सकते हैं, लेकिन हाथरस के गांव नगला फतेला में बिजली आजादी के 70 साल बाद पहुंची है। किसी हद तक पीएम की बात सच है लेकिन हकीकत से थोड़ा दूर।

दरअसल, गांव में 25 साल से बिजली है लेकिन स्थायी लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर लगाने का काम नहीं हुआ था, जिसे अब बिजली विभाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पूरा कर रहा है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने भी अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। इधर, पीएम के भाषण के बाद हरकत में आए विद्युत महकमे के अधिकारी गांव तक बिजली लाइन का एलाइनमेंट कर सप्लाई पहुंचाने में जुट गए।

इस दौरान अधिकारी और स्टाफ मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। गौर हो पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत क्षेत्र के ग्राम नगला फतेला का विद्युतीकरण का कार्य करीब एक साल पहले शुरू कराया गया था।
विज्ञापन


लेकिन पीएम के जिक्र के बाद भी मंगलवार शाम तक गांव में इन लाइनों में करंट नहीं पहुंचा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें