फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर निकलने के बाद खरीदे गए हैं दो हजार कंबल

Wed, 03 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आखिरकार नगरपालिका परिषद को ठंड में गरीबों को बंटने के लिए आए कंबलों के वितरण करने की सुध आ ही गई। ठंड का प्रकोप कम होने और तेज धूप निकलने के बाद अब कंबलों का वितरण शुरू हुआ है। अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में गरीबों के कंबल ताले में बंद होने की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।  अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ही पालिका प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को पहली बार गरीबों को कंबल वितरित किए गए। पालिका के मनोनीत सभासद नदीम के द्वारा पत्थरवाली रोड पर 60 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर पालिका प्रशासन ने बोर्ड फंड से हाल ही में दो हजार कंबलों की खरीद की थी। यह कंबल तब खरीदे गए हैं, जबकि शीतलहर का वक्त खत्म हो चुका है। ऐसे में पालिका प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें