फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती की हत्या कर शव बोरे में बंदकर रजबहा में फेंका

Tue, 06 May 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के रजबहा में सोमवार की सुबह बोरे में बंद एक युवती का शव मिला है। युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में बंदकर फेंका गया है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

हरदुआगंज कस्बा के रजबहा की पटरी और पुल पर सुबह के समय आसपास के ग्रामीण टहलते हैं। रजबहा में इस समय काफी कम पानी बह रहा है। सोमवार की सुबह छह बजे के करीब पुल के नीचे कुछ युवकों को बंद बोरा दिखाई पड़ा। युवक रजबहा में उतरकर बोरे के पास पहुंचे तो उसका मुंह एक तार से बंधा था। एक युवक ने साहस कर बोरे का तार खोला तो उसके अंदर महिला का शव दिखाई दिया।
युवकों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। थाना पुलिस ने महिला पुलिस की मदद से शव बोरे से निकलवाया और फोटो कर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन आसपास में पहचान नहीं हुई तो शव को मोर्चरी में भेज दिया। इस दौरान फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

काली कमीज और प्लाजो पहने थी महिला
युवती की उम्र 22 वर्ष के लगभग प्रतीत होती है। उसके गले में काले रंग के दुपट्टे का फंदा लगा था, जिसके कारण जीभ बाहर निकली हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। युवती ने काले रंग की कमीज और काले रंग का प्लाजो पहना था। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हरदुआगंज थाना प्रभारी मनोज शर्मा का कहना है कि रजबहा में पानी कम था, जिसके कारण शव बह नहीं सका। आशंका है कि युवती की कहीं और हत्या की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे बहाने की योजना थी। हो सकता कि किसी डर से हत्यारों को आगे जाने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण वह यहां शव को फेंककर भाग गए। शव 7-8 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी हैं। सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें