ममता 9 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों को नहर के पास बोरी से बदबू आई और शव बरामद हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिकन्दराराऊ कोतवाली के अलीगढ़ जीटी रोड स्थित कोडरा जहांगीरपुर गांव में एक नया मोड़ आया है। बृहस्पतिवार को चार वर्षीय बच्ची ममता की हत्या का मामला अभी सुलझा नहीं था। शुक्रवार सुबह 4:00 बजे उसकी ताई गुड्डी देवी फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं।
विज्ञापन
ममता की मौत के बाद उसके परिजनों पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाती, उससे पहले यह घटना हो गई। गुड्डी देवी अपने घर के कमरे में मृत पाई गईं। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
आत्महत्या की आशंका
आशंका व्यक्त की जा रही है कि ममता की चाची और उसके परिवार का हत्या में हाथ हो सकता है। पुलिस की सरगर्मी से पूरे परिवार में खलबली मच गई थी। इसी भय के कारण महिला ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में बंद मिला था
ममता 9 नवंबर की शाम 5:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों को नहर के पास बोरी से बदबू आई और शव बरामद हुआ।