फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला फतेला में आखिर दौड़ा करंट

Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के भाषण के बाद सुर्खियों में आए गांव नगला फतेला की नई विद्युत लाइन में आखिरकार छठवें दिन करंट प्रवाहित कर दिया गया। गांव में एसडीओ विद्युत कायम सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाकर 42 ग्रामीणों के नए कनेक्शन दिए गए, जबकि 62 उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त मीटर लगाए गए।
विज्ञापन


गांव में अब कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 170 तक पहुंच गई है। शनिवार तक गांव में 114 उपभोक्ताओं के घर मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि 20 मीटर गांव में पहले से ही लगे हुए थे।

गौरतलब है कि गांव नगला फतेला में विद्युतीकरण के नाम पर 98 विद्युत पोल पर बंच केबल डाली गई थी। पांच ट्रांसफार्मर्स भी लगाए गए थे। एक साल के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं कराई गई थी। ग्रामीण योजना का लाभ पाने से वंचित चले आ रहे थे, जबकि शासन को गांव में काम पूरा होने की रिपोर्ट भेज दी गई थी।
विज्ञापन


इस आधार पर प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर गांव नगला फतेला में 70 साल में बिजली पहुंचने की बात कही थी, जिसके बाद सूबे की सरकार से लेकर बिजली महकमे तक में खलबली मच गई।

पिछले छह दिनों से गांव की नवनिर्मित लाइन को ऊर्जीकृत करने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही। गांव में चीफ इंजीनियर तक के दौरे हो चुके हैं। हालांकि ग्रामीणांे का कहना है कि इस लाइन से अभी फॉल्ट हो रहे हैं। घरेलू उपकरण भी फुंक रहे हैं, जिसकी शिकायत विद्युत अफसरों से कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें