फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अगसौली के नवोदय विद्यालय में एडमिशन शुरू, 28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा, 80 का होगा चयन

Mon, 03 Aug 2026 03:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए कुल 80 सीटें निर्धारित हैं। इनमें चयन पूरी तरह प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों और नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली - फोटो : नवोदय विद्यालय अगसौली एफबी पेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ाकर सात अगस्त कर दी है, ताकि अधिकाधिक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार कर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए कुल 80 सीटें निर्धारित हैं। इनमें चयन पूरी तरह प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों और नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। 

प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक छात्र छात्राओं के अभिभावकों को चाहिए कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, उससे पहले ही फार्म भर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें