अनशन पर बैठे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से वार्ता करते न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भारद्वाज के साथ जिला प्रशासन की धरने को समाप्त करने को लेकर वार्ता सकारात्मक रही। जिलाधिकारी ने जिला बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्राथमिकता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी के आश्वासन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज ने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज 18 अप्रैल से 23 सूत्री मांगों को लेकर बार हॉल में आमरण अनशन पर बैठे थे। बार के अध्यक्ष को विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं का समर्थन प्राप्त था। एडीजे प्रथम महेंद्र श्रीवास्तव द्वारा जूस पिलाकर बार के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज का आमरण अनशन तुड़वाया गया।
बार अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज को आश्वासन दिया गया कि उनकी सभी जायज मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक एसडीएम सदर, सीओ सदर के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह दादू, हरीश कुमार शर्मा, महासचिव पवन कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुनीलकांत बल्टे, बाबू सिंह जादौन, मुकेश चतुर्वेदी, ममता कौशिक, प्रवीण कुमार चौधरी नरेंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद थे।