फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंदपा के एक्टर सैंकी शर्मा की पहली फिल्म 3 मार्च को हो रही रिलीज, 12 फिल्मों में कर चुके हैं काम

Sat, 18 Feb 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सैंकी शर्मा ने हाथरस के एसएसडी पब्लिक स्कूल अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है। आगरा के दयालबाग विश्वविद्यालय से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद वह मुंबई चले गए और वहां 12 फिल्मों में बतौर बॉडी डबल के रूप में काम किया। उन्होंने पहली फिल्म द एरा ऑफ 1990 एक कलाकार के रूप में काम किया।
विज्ञापन
अभिनेता सैंकी शर्मा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीबुड फिल्मों में बॉडी डबल के रूप में काम करने वाले चंदपा निवासी सैंकी शर्मा जल्द ही रुपहले पर्दे पर अदाकारी करते हुए दिखाई देंगे। वह अगामी फिल्म द एरा ऑफ 1990 में सहायक भूमिका निभा रहे हैं। वह 12 फिल्मों में बतौर बॉडी डबल के रूप में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन


सैंकी शर्मा ने हाथरस के एसएसडी पब्लिक स्कूल अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है। आगरा के दयालबाग विश्वविद्यालय से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद वह मुंबई चले गए और वहां 12 फिल्मों में बतौर बॉडी डबल के रूप में काम किया। उन्होंने पहली फिल्म द एरा ऑफ 1990 एक कलाकार के रूप में काम किया। उनकी यह फिल्म 3 मार्च को देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन मन्हास मुख्य भूमिका में हैं और सैंकी अर्जुन के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने इस मूवी में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर भी फिल्म में काम किया है। फिल्म का निर्देशन शाहिद काजमी ने किया है। सैंकी ने अभी तक जूनियर एनटीआर, धनुष, नागार्जुन और पवन कल्यान आदि के साथ काम कर चहे है। हाल में ही ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नागार्जुन की फिल्म घोस्ट में भी सैंकी ने नागार्जुन के बॉडी डबल के रूप में काम किया है। 
विज्ञापन


सैंकी की सफलता पर परिजन बेहद खुश 
सैंकी के पिता प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि सैंकी का पूरा नाम लोकेश शर्मा है। सैंकी को बचपन से ही अभियन का शौक था। मुंबई जाने से पहले सैंकी का चयन लोको पायलेट के लिए हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने बॉलीबुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें