फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
गांव समदपुर में चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च करते एसडीएम, सीओ, तहसीलदार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव समदपुर में एसडीएम राजेश कुमार और सीओ ब्रह्म सिंह ने पुलिस बल के साथ अति संवेदनशील प्लस तीन बूथों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ही अफसरों ने गांव में फ्लैग मार्च किया। चौपाल लगाकर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने का आह्वान किया।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार और सीओ ब्रह्म सिंह ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चौपाल में अफसरों ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूूर्ण ढंग से मतदान कराने के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई भी व्यक्ति चुनाव में दखल देता है या शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई भी नेता या उसका समर्थक शराब, पैसे, उपहार बांटकर वोट हासिल करने के लिए लुभाता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफसरो ने बूथों पर बिजली और पानी आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें