एडी हेल्थ अलीगढ़ मंडल डॉ. साधना राठौर ने मंगलवार को बागला जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला मरीज ने प्रसव के नाम पर उससे रुपये ऐंठने की शिकायत एडी से की। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इमरजेंसी वार्ड, सीटी स्केन कक्ष और दवाओं के रिकॉर्ड ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
एडी हेल्थ डॉ. साधना राठौर ने बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड का रिकार्ड ठीक से नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद एडी ने जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू व लेबर रूम पहुंचीं। वहां एक महिला मरीज ने आरोप लगाया कि सोमवार रात प्रसव के नाम पर अस्पताल के स्टाफ ने उससे रुपये ऐंठ लिए। एडी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडी ने सीटी स्केन कक्ष का रिकार्ड ठीक नहीं मिलने, सीएमडी स्टोर में दवाओं के रिकार्ड में गड़बड़ी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह व ईएनटी डा केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
करीब साढ़े चार घंटे तक चला निरीक्षण
एडी हेल्थ सुबह करीब साढ़े नौ बजे बागला जिला अस्पताल पहुंचीं। दोपहर करीब दो बजे तक उन्होंने बागला जिला अस्प्ताल व जिला महिला अस्पताल का जायजा लिया। एडी ने इमरजेंसी से लेकर सीएमडी स्टोर तक का रिकार्ड व दस्तावेज चैक किए।