फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच से अधिक शिकायतों पर लेखपाल पर होगी कार्रवाई

Sun, 17 May 2026 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम, एसपी व विधायक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अतुल वत्स और एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने पूरे अमले के साथ शिकायतें सुनीं। अवैध कब्जे और बिजली से संबंधित शिकायतें ज्यादा थीं। डीएम ने कहा कि यदि किसी लेखपाल के पास अवैध कब्जे की पांच से अधिक शिकायतें हैं, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि अवैध कब्जों की शिकायतों की लेखपाल स्तर से समीक्षा की जाए। धारा 24, 116, चकरोड पर कब्जे, सरकारी भूमि के मामलों को गंभीरता से लें। यदि 116 के मामलों में पैमाइश न होने की शिकायत आती हैं तो यह लेखपालों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करती है।



डीएम ने कहा कि जो शिकायतकर्ता पांच महीने से चक्कर काट रहे हैं, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। शिकायत के समाधान की गुणवत्ता को सुधारें। तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह लेखपालों की नियमित रूप से समीक्षा करें। तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतें आईं। मौके पर दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




मौके पर एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता, एडीएम प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे। इधर, हाथरस में प्राप्त 66 शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।



ईंधन बचाने के लिए साथ आए डीएम-एसपी
सादाबाद। तहसील पर डीएम व एसपी एक ही गाड़ी से साथ साथ पहुंचे। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि हम साथ आए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा आह्वान किया गया है कि ईंधन बचाना है। इस क्रम में हमने अपने घर से शुरुआत की है। हमें एक ही जगह एक ही स्थान पर जाना था, इसीलिए हम दोनों एक ही गाड़ी से निकले।




विधायक ने उठाया अवैध खनन का मुद्दा
सादाबाद। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक गुड्डू चौधरी ने डीएम के सामने मिट्टी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव में किसान अपने खेत से अनुमति लेकर मिट्टी उठाता है, तो रंजिशवश पड़ोसियों की शिकायत पर किसान को नाजायज परेशान किया जाता है। उसकी झूठी शिकायत की जाती है और मौके पर पुलिस पहुंच जाती है। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद किसानों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मियों ने सड़क किनारे गलत तरीके से गड्ढे खोद दिए हैं। इनको सही से खोदा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें