गैरहाजिर रहे चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई
रक्षाबंधन स्पेशल संचालन में गैरहाजिर रहने वालों की सूची तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना में कई चालक-परिचालक बिना बताए छुट्टी चले गए। इससे निगम की बसें खड़ी रही और आर्थिक नुकसान हुआ। अब ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चालक-परिचालकों और अफसरों पर कार्रवाई की जा रही है।
इनकी सूची तैयार करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में एक सप्ताह के रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया।
इस दौरान चालक-परिचालक और कार्यशाला कर्मियों के अवकाश पर विराम लगा दिया गया। इसके बाद कई चालक-परिचालक बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गए। अब डिपो की एआरएम की ओर से गैरहाजिर रहने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जा रही है।