आरा मशीन पर कार्रवाई के लिए पहुंचे एसडीएम व अन्य।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एसडीएम विजय शर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राना ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से वन विभाग टीम के साथ ईदगाह रोड स्थित आरा मशीनों पर छापेमारी की। इस दौरान एक आरा मशीन बिना लाइसेंस मिली। इसे जेसीबी मशीन से उखड़वा कर वन विभाग ने जब्त कर लिया।
कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ईदगाह रोड पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस आरा मशीनों का परिचालन किया जा रहा है। सूचना पर पूरी टीम के साथ आरा मशीनों पर छापा मारा गया। मशीनों पर पड़ी लकड़ी को चेक किया गया। कई मशीन संचालकों ने लकड़ी काटने की परमीशन दिखाई। एक आरा मशीन का छप्पर गिरा दिया था इसके अंदर आरा मशीन खड़ी थी। छप्पर को हटवाया या तो मशीन स्पष्ट दिखाई देने लगी। एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि हसायन में अनेक आरा मशीन बिना लाइसेंस के चलने की शिकायत मिल रही है वहां भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।