पकड़े गए अभियुक्त दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त ने आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान आदि स्थानों पर चोरी, लूट, छिनैती की घटना की हैं।
एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस ने शादी समारोहों में रुपये, आभूषण के बैग छीनने की घटनाओं का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त 25 हजार का इनामिया बदमाश है ।
विज्ञापन
27 सितंबर को सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शादी समारोहों में हुई लूट व छिनैती के मुकदमों में वांछित बदमाश हाथरस से सलेमपुर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना पर एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके । पुलिस ने घेराबंदी करने का प्रयास किया, किन्तु बदमाशों ने पुलिस टीम परफायरिंग कर दी।
सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त दीपक दबोच लिया गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे व झाडियों का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल भेजा गया । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है ।
विज्ञापन
थाना सादाबाद अंतर्गत शादी समारोहों में लूट की घटनाओं का थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने 26 फरवरी को खुलासा किया था। चार अभियुक्तगण भोला उर्फ भूपेंद्र, गजेंद्र उर्फ गज्जू, केशव व हरेन्द्र चौहान, प्रवीण त्यागी व शेर खान उर्फ अंशू सहित छह अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पकड़े गए अभियुक्त दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त ने आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान आदि स्थानों पर चोरी, लूट, छिनैती की घटना की हैं। घायल अभियुक्त दीपक के विरुद्ध करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक से पूछताछ की जा रही है।