कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो एडिट कर उसे वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया।
गांव सिंघर्र के प्रधान पति कन्हैया सिंह तोमर ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के गांव नगला भीका सांदलपुर निवासी अशरफ खां उर्फ निसरत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि आरोपी ने प्रधानमंत्री के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आरोपी ने भारत-पाकिस्तान के युद्ध को लेकर कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आपत्तिजनक वीडियो को एडिट कर उसे भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।