फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में देर रात आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 09 Apr 2026 11:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपी ने बताया कि वह केवल सोनू की मुखबिरी करता था। सोमवार की रात को उसने एक दुकान पर सोनू को शराब पीते हुए देखा था और इसकी सूचना आरोपियों को दी थी। इसके बाद वह घर चला आया। इसके बाद सोनू के साथ क्या किया गया, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली वाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में 8 अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने 9 अप्रैल को जेल भेज दिया है। उस पर सोनू की मुखबिरी करने का आरोप है।

विज्ञापन


सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि आरोपी ने अपना हाथरस के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी शिवम वार्ष्णेय बताया है। उसने बताया कि वह केवल सोनू की मुखबिरी करता था। सोमवार की रात को उसने एक दुकान पर सोनू को शराब पीते हुए देखा था और इसकी सूचना आरोपियों को दी थी। इसके बाद वह घर चला आया। इसके बाद सोनू के साथ क्या किया गया, उसे नहीं पता।

मंगलवार की सुबह उसे सोशल मीडिया से पता लगा कि सोनू का शव सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गंदे नाले में मिला है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक की बहन नीतू शर्मा की तहरीर पर कोतवाली सहपऊ में कमल शर्मा एवं गौरव शर्मा निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें