फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: 29 साल से हत्या के प्रयास मामले में चल रहा था फरार, रह रहा था भेष बदल कर, किया गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इंद्रपाल वर्ष 1995 से हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार था।अभियुक्त का गांव में भी आना-जाना नहीं था। पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रपाल अपनी पहचान छिपाकर और भेष बदलकर नरौरा में रह रहा है। वह अपने गांव राजपुर वापस आया था। वहीं से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन पुलिस ने 29 वर्षों  से हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति बुलंदशहर जिले के नरौरा में बाबा बनकर रह रहा था। 

विज्ञापन


गांव राजपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र बाबूराम वर्ष 1995 से हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार था।अभियुक्त का गांव में भी आना-जाना नहीं था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि इंद्रपाल अपनी पहचान छिपाकर और भेष बदलकर नरौरा में रह रहा है। 21 सितंबर को वह अपने गांव राजपुर वापस आया था। पुलिस ने गांव के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें