फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: वीडीओ के पद पर भर्ती के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 20-20 लाख लेकर थमाता था फर्जी नियुक्ति पत्र

Tue, 31 Mar 2026 09:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये जमानत के नाम पर जमा कराए। रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने रुपया वापस मांगा तो धर्मेंद्र को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। जांच में वह नियुक्ति पत्र पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) निकला।
विज्ञापन
आरोपी मनोज कुमार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद थाना पुलिस ने वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाता था।

विज्ञापन


सीओ अमित पाठक ने बताया कि ग्राम नगला देवा (वेदई) निवासी धर्मेंद्र सिंह ने 26 जुलाई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपने चार साथियों के साथ वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस दौरान आरोपियों ने खुद को सचिवालय व उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी से जुड़ा अधिकारी/स्टाफ बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये जमानत के नाम पर जमा कराए। रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने रुपया वापस मांगा तो पांच जनवरी 2024 को धर्मेंद्र को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। जांच में वह नियुक्ति पत्र पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) निकला।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। सादाबाद पुलिस ने आगरा पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर कुबेरपुर (जनपद आगरा) से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें