सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सिकंदराराऊ पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर दो दिन से एक युवक का अपने दोस्त के साथ तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई तथा 17 फरवरी की सुबह आरोपी दूरबीन पुत्र सतवीर निवासी गांव इकबालपुर को गांव से ही तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि शादी में हर्ष फायरिंग और इस तरह की हरकतें काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।