फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के नाम पर रुपये मांगने का आरोप, हंगामा

Sun, 13 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को मरीज और उसके तीमारदारों ने एक डॉक्टर पर उपचार के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।       
विज्ञापन


शनिवार को सासनी क्षेत्र के गांव रामनगर से पन्नालाल और उनकी पत्नी रामश्री अपनी बेटी अंजली को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे। दरअसल, अंजली का फोड़े का ऑपरेशन होना था। लिहाजा, परिजनों ने मौजूद डॉक्टर को अंजली को दिखाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज करने के लिए उपकरण और फीस आदि के नाम पर उनसे 1,500 रुपये की डिमांड की और 500 रुपये एडवांस भी ले लिए, लेकिन इसके बाद भी उनकी बेटी का उपचार शुरू नहीं किया गया। इस दौरान वहां एक कॉलेज की छात्राएं भी पहुंच गईं। 

इन छात्राओं ने भी डॉक्टर   को खूब खरी-खोटी सुनाई और एडवांस दिए गए पांच सौ रुपयों को लौटा दिया। इस मामले में सीएमएस डॉ. आईबी सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि मरीज की लिखित शिकायत उन्हें मिलती है तो निश्चित रूप से जांच कराकर कार्रवाई  की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें