फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार

Wed, 17 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले में राजस्व लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा 2015 में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20, 22 व 23 फरवरी को सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट में होगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पंजीकृत डाक से भेज दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की सूची जनपद की वेबसाईट पर भी उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर किसी कारण से प्राप्त नहीं हुए हों तो वह अभ्यर्थी कलक्ट्रेट हाथरस स्थित भूलेख अनुभाग में साक्षात्कार की तिथि से पूर्व संपर्क करें। उन्होने बताया कि  साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा के प्राप्त परीक्षा की मूलप्रति व अभिप्रमाणित प्रति लानी होगी। इसके साथ नवीनतम् पासपोर्ट साइज के तीन फोटो (एक फोटो अभिप्रमाणित व अन्य दो फोटो), आरक्षित श्रेणी संबंधी मूल प्रमाणपत्र एवं एक प्रति अभि-प्रमाणित, अधिमानी अर्हतायें यथा प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि की सेवा तथा एनसीसी का बी प्रमाण पत्र मूलरूप में तथा केंद्र अथवा राज्य सरकार के अधीन कार्यरत अभ्यर्थियों द्वारा उनके सेवायोजक का अनापत्ति प्रमाण पत्र अपने साथ लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें