आरोप है कि मुनीम ने चोरी से उनकी चेक बुक से खाता नंबर लेकर उसमें अपनी ई-मेल आईडी फीड कर दी। खाते में लगा हुआ उनका मोबाइल भी चोरी कर लिया।
उनके खाते से लाखों रुपये का लेनदेन तक किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्रिपाठी के न्यायालय ने एक आढ़ती के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक को मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आढ़ती ने मुनीम पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सासनी के लौहर्रा रोड गिरिराज धाम कॉलोनी निवासी देव प्रकाश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनकी मंडी समिति में आढ़त की दुकान है। उनकी दुकान पर सुशील भारद्वाज उर्फ सोनू निवासी गांव बगुली थाना मुरसान लगभग दो वर्ष से मुनीम का काम करता था। आरोप है कि सोनू ने चोरी से उनकी चेक बुक से खाता नंबर लेकर उसमें अपनी ई-मेल आईडी फीड कर दी। खाते में लगा हुआ उनका मोबाइल भी चोरी कर लिया। सोनू ने बताया कि मोबाइल चोरी हो गया है।
उनके खाते से लाखों रुपये का लेनदेन 5 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक किया गया। इस तरह उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। खाते की डिटेल की जब उनके सीए ने जांच की, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। आरोप है कि एक अप्रैल 2025 को समय दोपहर करीब दो बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी सुशील उर्फ सोनू अपने साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों को लेकर आया। उसने उनको गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी।