फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसी मिस्त्री की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Jul 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट पर माहौर गेस्ट हाउस के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान पर बैठे एसी मिस्त्री संजय की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दौरान दुकान पर मौजूद दो लोगों ने हमलावरों पर पथराव किया। हमलावरों ने खुद को घिरता देख हवाई फायर किए,जिससे बाजार में दहशत फैल गई और वे अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन





संजय की जांघ में गोली लगी थी, गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिक खून बह जाने से संजय की मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी पर सीओ सुरेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।



गणेश सिटी गिजरौली थाना सदर कोतवाली निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र संजय मुरसान गेट पर माहौर गेस्ट हाउस के निकट एसी मरम्मत की दुकान करते थे। वह रोजाना की तरह बुधवार को भी अपनी दुकान पर बैठकर कार्य कर रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर बाजार में पहुंचे और अपनी बाइक संजय की दुकान से करीब 30 मीटर की दूर खड़ी कर दी। इसके बाद गली में घूमने लगे।
विज्ञापन





घूमकर रैकी करने के बाद वे संजय की दुकान में पहुंचे और उसके सीने से तमंचा सटाकर फायर किया। इसी बीच दुकान पर बैठे अनिल ने तमंचे में हाथ मार दिया, जिससे तमंचे का रुख संजय की जांघ की तरफ मुड़ गया। तमंचे से निकली गोली संजय की जांघ में लग गई। संजय पर गोली के चलते ही वहां नजदीक में बैठे गगन और अनिल ने हमलावरों पर पथराव कर दिया। पथराव और खुद को घिरता देख हमलावरों ने हवा में फायर झोंक दिया और फायरिंग करते हुए हमलावर बाइक को छोड़कर भाग निकले।




हमलावर लाला के नगला की तरफ से ही आए थे और उसी तरफ भाग गए। हमलावरों के भागने के बाद घायलावस्था में संजय के मित्र उन्हें लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।रास्ते में संजय ने दम तोड दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।पुलिस दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसी मेकेनिक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें