फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर के अंदर आएंगी अलीगढ़ की एसी बसें

विज्ञापन
रोडवेज की एसी बस की तस्वीर।  - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब अलीगढ़ परिक्षेत्र की एसी बसें शहर के अंदर से होकर गुजरेंगी। पहले इन बसों का संचालन बाईपास मार्ग से किया जाता था, जिससे स्थानीय यात्रियों को इनका लाभ नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन



परिवहन विभाग द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार अब एसी बसों को शहर के मुख्य मार्गों से होकर संचालित किया जाएगा। इससे हाथरस शहर के यात्रियों को एसी बस सेवा का लाभ मिलेगा और उन्हें बाईपास तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।



हाल ही में हाथरस डिपो को दो नई एसी बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बाद हाथरस को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ परिक्षेत्र ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है और आने वाले समय में बस सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें