कार्यकताओं का कहना है कि समाज में वायरल वीडियो से शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया है । संगठन के कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद के बारे में एक युवक ने 16 जनवरी को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित की थी। आरोप है कि वीडियो में आसपा के अध्यक्ष के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो प्रसारित होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
कार्यकताओं का कहना है कि समाज में वायरल वीडियो से शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया है । संगठन के कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे आगे ऐसी कोई अन्य घटना न हो सके।
ज्ञापन देने वालों में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गौतम, जगदीश आर्य, कप्तान सिंह, तिलक सिंह निगम, अरविंद सिंह, त्रिशंक, अमित कुमार, चोखे लाल, राम कुमार, ज्वाला प्रसाद, विनोद, किशन कुमार, रवि माहौर, रविकांत आदि मौजूद थे।