फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिरी पर तीन इंजीनियरों का वेतन रोका

Fri, 09 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने शव गृह का निरीक्षण विशेष सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के विशेष सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ विभाग राजीव रौतेला जिले के दो दिवसीय दौरे पर हाथरस आए हैं। यहां उन्होंने विकास, निर्माण एवं राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की। सभी विभागीय कार्ययोजनाओं को समय से पूरा करने के बारे में अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं जनहित के कार्यों को ईमानदारी से अंजाम देकर समाज के गरीब, पिछडे़ एवं कमजोर वर्ग के लोगों को लाभान्वित करें। विशेष सचिव ने बैठक में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन, सी एंड डीएस अलीगढ़ यूनिट तथा राज्य सेतु निगम के अभियंताओं की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से संबंधित लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए तहसील स्तर पर राशन समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए। 

विशेष सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में समग्र ग्राम विकास योजना, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों के बारे में विभागवार वित्तीय एवं भौतिक कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्टांप रजिस्ट्रेेशन, परिवहन, मनोरंजन कर एवं नगर निकाय विभागों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर वसूली नहीं मिलने पर समय से शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। 
विज्ञापन


विशेष सचिव ने जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की सड़क एवं निर्माणाधीन योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन, सी एंड डीएस अलीगढ़-मथुरा यूनिट, यूपी राजकीय निर्माण निगम, आवास-विकास परिषद, समाज कल्याण निर्माण निगम, मंडी समिति, जल निगम तथा सेतु निगम की निर्माण परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्धारित मानक और गुणवत्ता सहित निर्माण कार्यों को समयावधि में पूरा करने के बारे में सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए।

विशेष सचिव ने जिले में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में चयनित लोहिया ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं और लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की कार्य प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नोडल अफसर नियमित रूप से चयनित लोहिया ग्रामों का भ्रमण करके कमियों को समय से दुरुस्त कराएं।

लोहिया गांवों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कतई ढिलाई नहीं हो। सभी नोडल अफसर एवं विभागीय अफसर इस पर ध्यान दें। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के तहत जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण मिशन, मनरेगा, नहरों  की सिल्ट सफाई, ग्रामीण विद्युतीकरण, तहसील दिवस  एवं लोक शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का  जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में  लाएं। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिले में विकास, निर्माण तथा राजस्व कार्यों के बारे में निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले भौतिक एवं वित्तीय कार्यप्रगति का  विभागवार ब्योरा प्रस्तुत किया। 

विशेष सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग राजीव रौतेला ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पोस्टमार्टम हाउस और ढकपुरा स्थित आसरा योजनाउ के आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर नगर पालिका पार्क का भी उद्घाटन किया।

विशेष सचिव ने नगर पालिका में कर वसूली की स्थिति पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए तैनात चार कर संग्रहकों से डेली डायरी तलब की, किंतु किसी भी कर संग्रहक द्वारा डेली डायरी नहीं दिखाने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने और सुपरविजन में शिथिलता के लिए कर अधीक्षक   को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने जिला अस्पताल परिसर स्थित यूपी राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन पोस्टमार्टम हाउस का भी मुआयना किया।

बॉडी स्टोरेज रूम में दीवार के बाहर बीम निकली मिलने और बिल्डिंग के निर्माण में कई जगह कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। एक्सईएन पीडब्लूडी को निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का सैंपल लेने के साथ निर्माण कार्य की जांच टीएसी से कराने और कार्य में शिथिलता के जिम्मेदार अवर अभियंता राजवीर पाठक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रबंध निदेशक यूपी राजकीय निर्माण निगम को संस्तुति भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें