फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चाट विक्रेता हत्याकांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी चाट विक्रेता की हत्या में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में हाथरस गेट पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन




कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी उदयवीर सिंह पुत्र काली चरन मेंडू रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के निकट चाट की ढकेल लगाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करते थे। 23 जुलाई को वह ढकेल लेकर घर आ रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उधार चाट नहीं देने पर मारपीट कर दी थी। गंभीर रूप से घायल उदयवीर की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।



पोस्टमार्टम के बाद जब 28 जुलाई को शव गांव पहुंचा था तो ग्रामीणों ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया था। मृतक के भाई नीटू की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सत्यपाल उर्फ सत्या और उसकी मां जानकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन




सोमवार रात कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित रूहेरी तिराहे पर गश्त के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्ता उर्फ सत्यपाल को दबोच लिया। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें