फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों - फोटो : samvad
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के बैनर तले कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि देश एवं प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले वर्ष हर घर तिरंगा तथा तिरंगा यात्राएं निकाली गई थीं। इस वर्ष भी अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश थीम पर आधारित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।



ग्राम पंचायत में शिलापट्ट स्थापित कर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित किए जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, कैप्टन जयपाल सिंह आर्य, सूबेदार महीपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार, एसडीएम सासनी लवगीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें