सासनी में निकली राधाकृष्ण की शोभायात्रा में शामिल रथ। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे में रंगभरनी एकादशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान श्रीराधाकृष्ण की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
शुभारंभ विनय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। भगवान राधाकृष्ण की आरती निर्देशचंद्र वार्ष्णेय ने उतारी। शोभायात्रा चिंताहरण मंदिर से शुरू होकर कस्बा के अयोध्या चौक, गांधी चौक, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड होते हुए मंदिर पहुंचकर ही संपन्न हुई।मंदिर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अयोध्या चौक पर रात को रसिया दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, डॉ. विकास शर्मा, बैजू पंडित, विवेक उपाध्याय, प्रवीन सराफ, विपुल लुहाड़िया, पुष्कर वार्ष्णेय, हरीशंकर वार्ष्णेय, अन्नू लाला आदि मौजूद थे।