रिपोर्ट में रसीद खां ने कहा है कि करीब छह बजे पंडाल में कुर्सी पर बैठे थे तो उसी समय गांव का चंद्रवीर आया और कहने लगा कि तुमने गांव में लूट मचा रखी है और गाली-गलौज करने लगा। मना किया तो वह धक्का-मुक्की करने लगा।
ग्राम पंचायत आरती के प्रधान रसीद खां ने दो लोगों पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव निवासी चंद्रवीर पुत्र कालीचरन और कालीचरन दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में रसीद खां ने कहा है कि वह गांव आरती के वर्तमान प्रधान हैं। वह अपने गांव के कोहरे नाई की मां के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। 29 जनवरी को शाम करीब छह बजे पंडाल में कुर्सी पर बैठे थे तो उसी समय गांव का चंद्रवीर आया और कहने लगा कि तुमने गांव में लूट मचा रखी है और गाली-गलौज करने लगा। मना किया तो वह धक्का-मुक्की करने लगा।
जब वह पंडाल से निकलकर घर की तरफ जाने लगे तो उदय सिंह की दुकान के सामने रोड पर चंद्रवीर व उसके पिता कालीचरन ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान गांव के काफी लोग आ गए और उनका बेटा अनवर भी आ गया। इन सभी ने उन्हें बचाया। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में उनके गुम चोट आई हैं।