फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2015 11:53 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दिल्ली सरकार के दफ्तर में सीबीआई छापे मारे जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के संयोजक देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कमला बाजार से प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और सीबीआई के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारे भी लगाए। जिला सचिव राजेंद्र राना व नगर संयोजक  नीरज कुमार ने भाजपा की दिल्ली व बिहार विधानसभा चुनाव में हार होने का कारण तानाशाही, हिटलरशाही एवं अलोकतांत्रिक रवैया है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का यही हाल होगा। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार के दफ्तर में छापेमारी की गई है। प्रदर्शन में राजेश अग्रवाल, जगदीश प्रसाद यादव, राहुल उपाध्याय, कपिल अरोरा आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें