फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बस ने बाइक में मारी टक्कर, सिकंदराराऊ के युवक की बुलंदशहर में मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 16 Jun 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीन युवक बाइक से नोएडा जा रहे थे। युवक बुलंदशहर से थोड़ा आगे चले, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोएब समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
मृतक शोएब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी शोएब (20) पुत्र भूरा अंसारी की 15 जून को सुबह बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


शोएब 15 जून की सुबह अपने दो साथियों के साथ बाइक से बुलंदशहर में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। शादी में शामिल होने के बाद तीनों युवक बाइक से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक बुलंदशहर से थोड़ा आगे चले, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोए समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। 16 जून को पोस्टमार्टम के बाद शोएब का शव घर पहुंचा तो परिजन ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें