फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सगाई से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 21 Nov 2026 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विमल।  फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सादाबाद। क्षेत्र के गांव सरौंठ निवासी 22 वर्षीय विमल की बृहस्पतिवार शाम आगरा के किरावली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी मौसी के यहां सगाई समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव सरौंठ निवासी ओमप्रकाश का पुत्र विमल कुमार गांव नानपुर अछनेरा जिला आगरा में अपनी मौसी के यहां सगाई समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान किरावली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर विमल के मौसा ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विमल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी दो बहनें भी हैं। वह अविवाहित था और नौकरी की तैयारी कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें