फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक महीने पहले हुई शादी, अंगूठी गिरवी रखने पर पड़ी डांट, ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Sun, 14 Jun 2026 10:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अंशुल की शादी 7 मई को हुई थी। उसने सुनार के पास शादी में मिली अंगूठी गिरवी रख दी थी। इसे लेकर उसे डांट भी पड़ी। बताते हैं कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक अंशुल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर सलेमपुर फाटक के पास 14 जून की सुबह हाथरस के रति का नगला निवासी अंशुल (22) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में अंगूठी के विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंशुल की शादी 7 मई को हाथरस जंक्शन के गांव नगला जायस निवासी शशि से हुई थी। किसी आवश्यक कार्य के चलते उसने गांव के ही सुनार के पास शादी में मिली अंगूठी गिरवी रख दी थी। शनिवार रात को जब वह घर पहुंचा तो उससे अंगूठी के बारे में पूछा गया। पहले तो युवक ने अंगूठी चोरी होने की बात कही। बाद में बताया कि उसने अंगूठी गिरवी रख दी है। इसे लेकर उसे डांट भी पड़ी थी। बताते हैं कि इसी से क्षुब्ध होकर वह रविवार की सुबह बाइक लेकर घर से निकल गया। सुबह 10 बजे परिजनों को खबर मिली कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। 

अंशुल बाइक लेकर सलेमपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा। वहां उसने बाइक खड़ी कर दी और चाबी उसी में लगी रहने दी। इसके बाद वह ट्रेन के सामने पहुंचा और जान दे दी। घटना की जानकारी पर हसायन व हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें