फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गेहूं का लांक निकालते समय कटर में आया हाथ, जान बचाने को काटना पड़ा हाथ, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 May 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कटर से गेहूं की लांक निकालते समय हाथ फनर में आ गया। पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल कटर बंद कराया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें आगरा ले गए। चिकित्सकों ने जान बचाने के लिए उसके हाथ को काट दिया।
विज्ञापन
सोमवीर सिंह का कटा हाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव मीरपुरा में 16 मई को एक युवक का हाथ गेहूं का लांक निकालते वक्त कटर की चपेट में आ गया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा।

विज्ञापन


गांव में सोमवीर सिंह खेत में ट्रैक्टर के साथ लगे कटर से गेहूं की लांक निकाल रहे थे। कटर पर वह लांक का गठ्ठर लगा रहे थे। इसी बीच उनका हाथ फनर में आ गया। पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल कटर बंद कराया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें आगरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए हाथ को काट दिया। 17 मई को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें