कटर से गेहूं की लांक निकालते समय हाथ फनर में आ गया। पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल कटर बंद कराया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें आगरा ले गए। चिकित्सकों ने जान बचाने के लिए उसके हाथ को काट दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहपऊ के गांव मीरपुरा में 16 मई को एक युवक का हाथ गेहूं का लांक निकालते वक्त कटर की चपेट में आ गया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा।
विज्ञापन
गांव में सोमवीर सिंह खेत में ट्रैक्टर के साथ लगे कटर से गेहूं की लांक निकाल रहे थे। कटर पर वह लांक का गठ्ठर लगा रहे थे। इसी बीच उनका हाथ फनर में आ गया। पास में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल कटर बंद कराया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें आगरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए हाथ को काट दिया। 17 मई को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।